मामले की सूचना परिजनों को दी गई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतक युवक के परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कुंवर पाल सिंह राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला युवक की हत्या का ही लग रहा है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं परिजनों के द्वारा तहरीर दी गई है जिसके बाद इस मामले में आगे की उचित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
नजदीकी लोगों पर हत्या का आरोप
मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या के मामले में उसके ही नजदीकी रहने वाले लोगों का हाथ है जिन्होंने उसे देर रात बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस अभी इस मामले में जुटी है कि बिट्टू उर्फ कालिया की हत्या क्यों और किसने की सभी इनपुट जुटाए जा रहे हैं।
बता दे कि इससे पहले आज सुबह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जंगेठी में भी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक का क्षत-विक्षत शव ईंख के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।