फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हत्या का मुकदमा आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कसेरुखेड़ा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में दर्ज हत्या के मुकदमे को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में तरमीम किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी पूनम की शादी 19 साल पहले कमल निवासी कसेरुखेड़ा के साथ हुई थी। पूनम की छोटी बहन की शादी भी कमल के भाई मनीष के साथ हुई थी। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पूनम की मौत हो गई थी। आनन-फानन में पूनम का अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। आरोप लगाया कि पुलिस को बिना सूचना दिए कैसे अंतिम संस्कार कर दिया और न ही मायके पक्ष को सूचना दी गई थी। पुलिस ने पति कमल, देवर मनीष, सास रामो देवी, नन्द, नन्दोई और जो अंतिम संस्कार में शामिल रहें। 17 लोगों पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को जो साक्ष्य मिले है, उसके आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में तरमीम कर पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसओ लालकुर्ती इंदू वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने आत्महत्या के सभी सबूत मिटा दिए हैं, कुछ पुराने फोटो भी मिले हैं, जिसमें महिला से दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। उन सबको देखते हुए पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें