फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कारागार में बंद हत्यारोपी ने हाई स्कूल की परीक्षा

विज्ञापन
हत्या के आरोप में कारागार से पेपर देने पहुंचा युवक। (मवाना) - फोटो : credit
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद हत्यारोपी प्रिंस बुधवार की सुबह हाई स्कूल की परीक्षा पुलिस अभिरक्षा में एएस इंटर काॅलेज में देने के लिए पहुंचा। हस्तिनापुर थाने के गांव रठौरा खुर्द में 2024 को सोहनवीर की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के आरोप में रठौरा खुर्द निवासी प्रिंस जिला कारागार में बंद है। प्रिंस ने हाई स्कूल की परीक्षा के लिए प्राइवेट फार्म भरा था। बुधवार को जिला कारागार से पुलिस अभिरक्षा में प्रिंस हाई स्कूल की परीक्षा देने के लिए एएस इंटर काॅलेज पहुंचा। जहां कड़ी सुरक्षा में उसकी परीक्षा दिलाने के बाद पुलिस अपने साथ वापस जिला कारागार ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें