फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पालिका कर्मचारियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में नश मुक्त भारत जागरूकता की की कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। नगर पालिका
विज्ञापन
सरधना। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नगर पालिका में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निकाय के सभी कर्मचारियों को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के नशे का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। यह शपथ अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला की उपस्थिति में कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विपिन कुमार शर्मा, मनोज कुमार, सफाई पर्यवेक्षक मनीष कुमार, सोहनवीर सिंह, अजमत सुल्तान, आस्था छाबड़ा, फरीन, रोहित, आकाश, आशीष गोस्वामी ने एक स्वर से नशा मुक्त भारत के संकल्प को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें