समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह का अपने राजनीतिक गुरु पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मस्थली बागपत से विशेष लगाव रहा है। वह बागपत में केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहते थे, बल्कि निजी कार्यक्रमों में भी खूब शिरकत करते थे। वह कई बार अचानक भी कार्यकर्ताओं के घर भी पहुंच गए थे और उनके साथ भोजन भी किया।
हसनपुर मंसूरी के रहने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव के घर वो दस से ज्यादा बार पहुंचे और उनके परिवार से उनका विशेष लगाव था। बागपत में दिल्ली पब्लिक स्कूल के मुलायम सिंह यादव संस्थापक ट्रस्टी भी हैं।