कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले एमपीएस के खिलाड़ी
मेरठ। यूनाइटेड शोटोकान कराटे एसोसिएशन की ओर से छठीं यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन दो अगस्त को शास्त्री नगर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 340 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मेरठ पब्लिक स्कूल वेदव्यास पुरी के विद्यार्थियों लव कुमार व कृष्णा ने अपने-अपने आयु व भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री व प्रधानाचार्या ज्योति पी वैद्य ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। संवाद