मेरठ। सीबीएसई बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक देहरादून में किया गया। इसमें मेरठ पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चौथी एस केके मेमोरियल चैंपियनशिप अपने नाम की। लीग चरण के रोमांचक मुकाबलों में टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल को 49-43 से, द टन्सब्रिज स्कूल को 48-08 से, ज्ञानंदा स्कूल को 51-13 से और यूनिसन वर्ल्ड स्कूल को 53-15 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में टीम ने द एशियन स्कूल को 69-52 के स्कोर से हराया। फाइनल मुकाबले में मेजबान इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल को 64-37 के भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की। इस दौरान अंशिका शर्मा ने आक्रामक खेल के दम पर बेस्ट स्कोरर ट्रॉफी अपने नाम की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सपना आहुजा ने टीम व कोच ओमकार सिंह को बधाई दी। संवाद