फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शतरंज प्रतियोगिता में छाए एमपीएस के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शांति निकेतन विद्यापीठ में किया गया। इसमें मेरठ पब्लिक स्कूल वेदव्यासपुरी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें स्कूल के खिलाड़ियों ने बालक वर्ग में 9वां, 12वां एवं 14वां स्थान प्राप्त किया। रिद्धिमा सिंह अंडर-11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। मानवी जैन ने अंडर-15 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और राज्य स्तर पर उनका चयन हुआ। अंडर-15 बालक वर्ग में आर्य और अंडर-19 बालिका वर्ग में गरिमा एवं वर्शिका ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें