खरखौदा में तिरंगा यात्रा में शामिल सांसद अरुण गोविल व पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी (स्वयं)
खरखौदा। भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सांसद अरुण गोविल, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी और जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। यात्रा का शुभारंभ सांसद पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष ने गांव पांची स्थित मेजर आसाराम स्मारक इंटर काॅलेज से मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। सांसद अरुण गोविल और पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने मेजर जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। तिरंगा यात्रा बिजौली स्थित शहीद सचिन स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ शहीद सचिन की प्रतिमा पर माला पहनाकर सचिन के बलिदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रदीप त्यागी, संजय प्रजापति, मुनेंद्र मावी, होतीलाल मुंडे, अशोक त्यागी, गौरव समेत आदि थे।