फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा की सदस्य कांता कर्दम की कार ट्रक में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम की फॉर्च्यूनर गाड़ी रविवार रात करीब 11 बजे ट्रक में जा घुसी। गनीमत रही कि सांसद गाड़ी में नहीं थीं। इस दौरान ट्रक रेलवे के बैरियर व पोल से टकरा गया। वहीं, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने भी गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद के प्रतिनिधि अक्षय रस्तोगी और ड्राइवर घायल हो गए। बताया गया कि सांसद कांता कर्दम और उनके पति को गाड़ी से दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर उनके प्रतिनिधि अक्षय ड्राइवर के साथ मेरठ लौट रहे थे। जुर्रानपुर फाटक पर आगे जा रहे ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए थे। जिसके चलते गाड़ी ट्रक में जा घुसी थी। हादसे के बाद फाटक पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें