फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांसद ने किया एसआईआर अभियान का निरीक्षण

विज्ञापन
सरधना। गांव कालंदी में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने एसआईआर का निरीक्षण किया। संगठन
विज्ञापन
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव कालंदी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने निरीक्षण किया। विद्यालय में तैनात बीएलओ को ग्रामीणों के एसआईआर फॉर्म भरने में सहयोग सहयोग करने के लिए कहा। सांसद ने बीएलओ की कार्यप्रणाली, दस्तावेजों के सत्यापन, मतदाता सूची में संशोधन और नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज नहीं है या जिनकी प्रविष्टियों में त्रुटियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता सुनील रोहटा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। समय रहते फॉर्म भरें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें