जु-जित्सू एशियन चैम्पियनशिप में दो पदक जीतकर लौटी ऋचा शर्मा का सांसद अरुण गोविल ने किया स्वागत
मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी कैंप कार्यालय पर पल्लवपुरम निवासी खिलाड़ी रिचा शर्मा को सम्मानित किया। रिचा शर्मा ने हाल ही में जॉर्डन के अम्मान में आयोजित 9वीं एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। सांसद ने कहा कि रिचा शर्मा की यह उपलब्धि सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह प्रेरणास्रोत बनेगा। संवाद