एनवायरमेंट क्लब ने शनिवार को वृक्षाबंधन कार्यक्रम डिफेंस काॅलोनी में आयोजित किया।
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब की ओर से शनिवार को डिफेंस काॅलोनी में वृक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। सांसद अरुण गोविल ने अपने आवास पर क्लब के सदस्यों के साथ पेड़ों को राखी बांधी। उन्होंने इमली, अमरूद, शहतूत आदि पेड़ों को क्लब की ओर से बनाई गईं ईको फ्रेंडली राखी बांधी। उन्होंने कार्यक्रम को सराहा और कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पेड़ों की देखभाल भी करें। कार्यक्रम में क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, प्रियांशु, मुस्कान, आदित्य, मयंक, किरन, आयुषी, हिमांशु और रक्षिता मौजूद रहे। संवाद