मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के उलधन गांव में संरक्षित पशुओं के कटान पर कड़ी चिंता व्यक्त की है। सांसद ने एसएसपी को पत्र लिखकर शीघ्र कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद ने कहा कि यह घटना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द, धार्मिक भावनाओं और प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को भी गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को अत्यंत गंभीर व संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। सांसद ने एसएसपी से कहा कि संबंधित थाने के प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। आरोपियों को गिरफ्तार करके उन पर रासुका लगाई जाए। राजनीतिक संलिप्तता मिलने पर आरोपी पर कठोर कार्रवाई हो। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए। सांसद ने कहा कि इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। संवाद