मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित लघु फिल्म चलो जीते हैं का विशेष शो हुआ। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी को प्रदेश संगठन द्वारा निर्देश पर मेरठ महानगर में यह फिल्म दिखाने की जिम्मेदारी दी गई। बृहस्पतिवार को कैंट विधानसभा की ओर से शास्त्री नगर स्थित पीवीएस मॉल में उन्होंने कैंट विधायक अमित अग्रवाल, कैंट विधानसभा के पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ देखी। रिपोर्टर