फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेलवे रोड पर बाइक सवार ने महिला का पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिटी रेलवे स्टेशन से रेलवे रोड जा रही महिला गीता से बाइक सवार बदमाश ने पर्स लूट लिया। आरोपी के धक्का देने से महिला सड़क पर गिर गई। महिला ने थाना रेलवे रोड पर पर्स लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जयभीम नगर भावनपुर निवासी आरोपी वासु को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरूरपुर निवासी गीता पत्नी सुभाष ने बताया कि वह शाम को ट्रेन से मेरठ पहुंची। यहां से वह ई-रिक्शा से रेलवे रोड जा रही थी। गीता ने बताया कि वर्धमान एकेडमी के पास वह ई-रिक्शा से उतरकर पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार बदमाश आया। उसने उसे धक्का दिया। वह सड़क पर जा गिरी। बाइक सवार उसका पर्स लूटकर भाग गया। उसने एक डिलिवरी कंपनी की टी-शर्ट पहन रखी थी। बाद में आरोपी को दबोच लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें