गंगानगर। इफको द्वारा वित्त पोषित परियोजना अंतर्गत आईआईएमटी विश्वविद्यालय में मृदा परीक्षण को लेकर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने मृदा में पाए जाने वाले मुख्य पोषक तत्वों के परीक्षण को सही से सीखने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि कार्यशाला में मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, संभल, मुरादाबाद, पीलीभीत के छात्र सहित कुल 50 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यशाला संयोजक डॉ. सुहेल सरदार व डॉ. विनीत कुमार, मृदा विज्ञान विभाग ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागी छात्र मृदा परीक्षण के महत्व, मृदा के मुख्य पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस पोटास आदि के परीक्षण के तरीके सीखेंगे। संवाद