गंगानगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में चल रहे दीक्षारंभ के दूसरे दिन बीसीए के नवांगतुक छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम किया गया। आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल, संस्थान निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ, प्राचार्य डॉ. ऋतु भारद्वाज, विभागाध्यक्ष डॉ. रोबिंस रस्तोगी ने कार्यक्रम शुरू किया। शिक्षक डॉ. योगेश कौशिक ने संचालन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ ने आभार जताया। इस दौरान आशुतोष भटनागर, डॉ. प्रदीप गुप्ता, विमल प्रसाद, केके कौशिक, अजय चौधरी, रूबी सिंह, डॉ. गौरव शर्मा, एसएस ब्रोका आदि मौजूद रहे। संवाद