खरखौदा में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन पर मनचासीन अतिथि (संस्थान)
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय खरखौदा द्वारा संचालित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सातवें दिन समापन समारोह के अवसर पर मां शारदा पर माल्यार्पण कर लक्ष्य गीत प्रस्तुति कर किया गया। प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह ने सभी छात्राओं के कार्य की प्रशंसा की एवं भविष्य में छात्राओं को समाज के प्रति जागरूक व जिम्मेदार होने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य द्वारा छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। समिति सलाहकार डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज ने छात्राओं को बधाई देकर राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी दी। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, संदीप गुप्ता एवं डॉ. देवेंद्र कुमार का सहयोग रहा।