फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पाथौली समिति में मां-बेटे निर्विरोध

Wed, 15 Mar 2023 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। साधन सहकारी समितियों में नए बोर्ड के गठन के लिए मंगलवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। संचालक पद के लिए नामांकन किए गए। किसान सेवा सहकारी समिति महादेव पर संचालक पद के चुनाव के लिए 15 नामांकन पत्र जमा हुए। सरधना देहात पर 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एडीओ पंचायत भूदत्त शर्मा ने बताया कि दबथुवा समिति पर 15 नामांकन पत्र जमा हुए। नानू स्थित किसान सहकारी समिति इकड़ी में 26 नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव अधिकारी नीरज कांत शर्मा रहे। सरूरपुर समिति पर 24 नामांकन जमा हुए है। गोटका सहकारी समिति पर 14 नामांकन पत्र जमा हुए। पाथौली समिति पर 22 नामांकन पत्र आए। एडीओ कापरेटिव सुरेश त्यागी ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच व गुरुवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 18 मार्च को मतदान होगा।
मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पाथौली जिला सहकारी समिति के चुनाव में मां-बेटे निर्विरोध घोषित किए गए। सहकारी समिति के एमडी शिवकुमार ने बताया कि खिवाई नगर पंचायत में वार्ड पांच से शकुंतला देवी व वार्ड छह से उसका बेटा निमेश शर्मा पुत्र राधा चरण निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन


पांच संचालकों का निर्विरोध होना तय
रोहटा। साधन सहकारी समिति अरनावली में 5 गांव से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। चार गांवों में पांच संचालक सदस्य का मात्र एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जहां पर 5 संचालकों का निर्विरोध होना लगभग तय है। चुनाव प्रभारी विश्वेंद्र कुमार के निर्देशन में जैनपुर, डूंगर, अरनावली, पूठखास, जटपुरा में नौ संचालक सदस्य के लिए नामांकन हुए। जटपुरा गांव महिला सीट पर शीला शर्मा पत्नी देवेंद्र शर्मा, वहीं सामान्य सीट पर महेंद्र सिंह ने नामांकन किया। डूंगर गांव में सामान्य सीट पर संजय बावरा, जैनपुर गांव में पिछड़ी सीट पर उपेंद्र सिंह, सामान्य सीट पर राजवीर शर्मा रहे। अरनावली महिला सीट पर गीता शर्मा ने नामांकन किया। छह सीटों पर नामांकन पत्रों पर मात्र एक एक पत्र दाखिल हुआ। ये सभी 6 संचालक सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है। गांव पूठखास में सामान्य सीट पर सलीम खान, राजकुमार, विनोद गिरी तथा अनुसूचित जाति सीट पर कंवरपाल व राजीव चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। अरनावली की सामान्य पुरुष की सीट पर 5 उम्मीदवारों हरि गोपाल, देवदत्त शर्मा, उमेश, संजीव शर्मा, हरि ओम आदि पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इस सीट पर भी 5 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें