फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मासूमों के जनाजे उठे तो मची चीख-पुकार

Fri, 03 Feb 2023 09:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कैराना पुलिस द्वारा गिरफ्तार हत्यारोपी मां सलमा
विज्ञापन
कैराना। दूध में चूहे मारने की दवा पिलाकर अपने तीन बच्चों की हत्यारोपी मां का बृहस्पतिवार को पुलिस ने चालान कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। उधर, तीनों बच्चों के शवों को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मासूमों के जनाजे उठे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पंजीठ में मंगलवार शाम सलमा ने पति मुरसलीन से फोन पर झगड़े के बाद अपने तीन बच्चों को दूध में चूहे मारने का कीटनाशक पिला दिया था। जिसमें पुत्र साद (8) की घर पर ही मौत हो गई थी। जबकि बेटी मिस्बाह (4) ने मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद मंतशा (2) भी शाम को मेरठ मेडिकल में जिंदगी की जंग हार गई थी। मामले में पति मुरसलीन ने बच्चों का जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में पत्नी सलमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी सलमा को हिरासत में लेते हुए स्टील का जग, पाउडर और बच्चों की उल्टी से सने कपड़े भी कब्जे में ले लिए थे। पूछताछ में आरोपी मां ने बताया था कि उसने खुद के बीमार होने का हवाला देते हुए घर आकर दवाई दिलाने की बात कही थी। पति ने आने से इंकार किया तो उसने बच्चों को चूहे मारने की दवा दूध में मिलाकर दे दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी सलमा का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंतशा का मेरठ में हुआ पोस्टमार्टम
मृतक साद के शव का पोस्टमार्टम शामली में कराया गया। जिसके शव को बुधवार देर रात गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उधर, मृतका मिस्बाह और उसकी बहन मंतशा की मौत मेरठ में होने के कारण वहीं पर उनका पोस्टमार्टम हुआ। बृहस्पतिवार देर शाम दोनों बहनों के शव गांव पहुंचे। बाद में दोनों मासूम बहनों के शव कब्रिस्तान में उनके भाई की कब्र के पास बनाई गई अलग-अलग कब्र में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें