फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से मकान में सो रहे मां-बेटे की मौत

Sun, 07 Aug 2022 03:56 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

आकाशीय बिजली गिरने से मुजफ्फरनगर के मीरापुर थानाक्षेत्र में रविवार सुबह एक वृद्ध महिला और उसके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बिजली गिरने के बाद मकान ढहने से हुआ।
विज्ञापन
बिजली गिरने से धराशाई हुआ मकान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव तुलहेड़ी में शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरने से कच्चे मकान में सो रही अंगूरी (75 )पत्नी महरुदीन  व उसके पुत्र मुन्ना (40 ) की मलबे में दबने से मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में सोए हुए थे।

विज्ञापन


घटना की जानकारी उनके परिजनों को सुबह लगी। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दोनों के शवों को मलबे से बाहर निकाला।  एसडीएम खतौली जीत सिंह राय, सीओ जानसठ व पुलिस पहुंची। हादसे के बाद गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें