फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कूड़ा डालने के विवाद में मां-बेटे पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। फाजलपुर के अनुप नगर में घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। आरोपी दंपती वीने और कामिनी ने नीरज व उसकी मां शकुंतला के साथ मारपीट की। नीरज कुमार ने बताया कि 22 सितंबर की रात करीब नौ बजे यह घटना हुई। कूड़ा डालने से मना करने पर दंपती ने शकुंतला को डंडे से पीटा। नीरज ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी चाकू लेकर आए और नीरज पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए, जिसके बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित नीरज ने थाने में तहरीर देकर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें