फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चिकित्सा शिविर में 120 से अधिक लोगों की जांच

विज्ञापन
खरखौदा के गांव उलधन में चिकित्सा शिविर में बच्चों की जांच करते चिकित्सा (संस्थान)
विज्ञापन
खरखौदा। हापुड़ रोड के उलधन गांव में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा। 120 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया और निशुल्क दवाएं बांटीं। ग्रामीणों, छात्राओं, महिलाओं और पुरुषों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, मेरठ के चिकित्सकों ने रक्तचाप, मधुमेह, खून और दांतों सहित कई जांचें कीं। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। डॉ. दीपांशु सैनी, डॉ. हिना, डॉ. गरिमा सचदेवा, डॉ. हिमांशु सांगवान और डॉ. ऋषिकांत ने मरीजों की जांच की। शिविर के सफल आयोजन में शिवानी, सचिन पाल, विनेश राणा, कुमकुम, विमला, सौरभ चपराना, मंजीत और संजय कुमार ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें