फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू हत्याकांड : मोर्चरी से एसएसपी ऑफिस तक हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर के मानपुर गांव निवासी सब्जी विक्रेता मोनू (28) की हत्या के विरोध में बुधवार को मोर्चरी से एसएसपी ऑफिस तक परिजनों ने हंगामा किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मोनू के तीन गोलियां मारी गईं थीं। एक गोली सर और दो गालियां सीने में लगी हैं। मोनू के पास से कोई लूट भी नहीं हुई थी, इससे साफ है कि बदमाशों का मकसद सिर्फ उसकी हत्या करना ही था।
विज्ञापन

मानपुर निवासी सब्जी विक्रेता मोनू पैठ में सब्जी बेचकर रोजाना मोपेड से गांव आता था। बुधवार को उसका शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। उसे तीन गोलियां मारी गईं थी। परिजनों ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोनू की जेब से 15 हजार रुपये बरामद हुए थे, इससे साफ हो गया था कि हत्यारे मोनू की हत्या के इरादे से ही आए थे, लूट को लेकर वारदात नहीं हुई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ तो सैकड़ों लोग पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और लोग पुलिस ऑफिस पहुंच गए। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। आर्थिक मदद की मांग की।
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं, हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किर लिया जाएगा। एसपी देहात के आश्वासन पर ग्रामीण शांत होकर चले गए। एसपी देहात ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पैठ में कहीं किसी से विवाद तो नहीं था, इसकी भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन



शव गांव में पहुंचने पर मचा कोहराम
सब्जी विक्रेता का शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन रोते-रोते बेसुध हो गए। पत्नी रजनी, बेटी स़ृष्टि, बेटा कन्हैया, मां शांति, भाई सोनू और बहन नीतू का दुख देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। भाई सोनू ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में कुलीपुर, मानपुर, माछरा, ऐतमादपुर, सहित कई अन्य गांवों के लोग पहुंचे। किठौर के पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने मोर्चरी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी, पुलिस अधिकारियों से बात कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही।


गांव में बड़ी संख्या में मौजूद रही पुलिस
हत्या के बाद गांव में शव पहुंचते ही आसपास गांवों से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसको देखते हुए अंतिम संस्कार तक सीओ किठौर शिव प्रताप सिंह, ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी गांव में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें