डायट में समीक्षा बैठक में उपस्थित प्रवक्तागण, डायट मेंटर्स, विकास खंड अधिकारियों, एस.आर.जी. एवं
मवाना। डायट में गुणवत्ता शिक्षा संवर्द्धन कार्यक्रमों की मासिक (अक्तूबर) समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार आर्य एवं मार्गदर्शन वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मेराज ने किया। बैठक का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सतत सुधार एवं विद्यालय स्तर पर संचालित गतिविधियों की प्रभावी समीक्षा करना है। बैठक में सितंबर माह की समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर चर्चा और विद्यालयों में आयोजित माहवार गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। एजेंडा के प्रमुख बिंदुओं में सपोर्टिव सुपरविजन के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों के भ्रमण की स्थिति, शिक्षण योजना एवं शिक्षक संदर्शिका का उपयोग, टीएलएम, विज्ञान एवं गणित किट के प्रयोग से प्रभावी शिक्षण की समीक्षा शामिल रही। साथ ही पीएम श्री विद्यालयों की प्रगति, एआरपी के रिक्त पदों पर चयन एवं उनके अभिमुखीकरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई।