फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फिलीपींस में भाजपा का प्रतिनिधित्व करेंगी मोनिका चौधरी भारद्वाज

Wed, 18 Feb 2026 08:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 22 से 28 फरवरी तक फिलीपींस में होने वाले कोनराड डेनवर स्कूल फॉर यंग पॉलिटिशियन्स कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी भारद्वाज भाग लेंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वभर के उभरते हुए राजनीतिक नेतृत्व को लोकतांत्रिक शासन, सार्वजनिक नीति, नेतृत्व मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह कार्यक्रम चार देशों में आयोजित होगा। पहला कार्यक्रम फिलीपींस के सेबू में होगा। मोनिका मेरठ जिले के ढडरा गांव की निवासी है। इससे पहले मोनिका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में राष्ट्रीय मंत्री व राष्ट्रीय मीडिया संयोजक का दायित्व संभाल चुकी है। वे राष्ट्रीय युवा सलाहकार परिषद की सदस्य रह चुकी है। अखिल भारतीय जाट महासभा के मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह पायल ने कहा कि यह जाट समाज के लिए गर्व का विषय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें