फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी के पीड़ितों की रकम वापस कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल व नौचंदी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ितों की रकम उनके खातों में वापस करा दी। ठगी गई रकम वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे खुली से खिल गए। जागृति विहार निवासी नरेश कुमार से 11 फरवरी को 76 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। उन्होंने मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थाने की साइबर सेल टीम प्रभारी एसआई अरविंद कुमार और महिला कांस्टेबल अंचल रानी ने शत-प्रतिशत रकम वापस कराई। इसके अलावा नौचंदी थाना क्षेत्र के प्रिंस कुमार ने 25 हजार रुपये की साइबर ठगी की शिकायत की थी। थाने की साइबर सेल टीम में शामिल महिला कांस्टेबल पायल शर्मा व कांस्टेबल जुबैर ने साइबर पोर्टल पर शिकायत अपलोड कर आरोपियों का खाता ब्लाॅक कराया। खाते में ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त कर बैंक में बात की और खाते में 25 हजार रुपये वापस करा दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें