फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोक नृत्य में मोल्हू सिंह मटौर इंटर कॉलेज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को एनसीईआरटी की ओर से राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत लोक नृत्य, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 26 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लोक नृत्य में मोल्हू सिंह मटौर इंटर कॉलेज ने प्रथम, जीजीआईसी हस्तिनापुर ने द्वितीय और आरजी इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आरजी इंटर कॉलेज प्रथम, जीजीआईसी हापुड़ रोड द्वितीय और मोल्हू सिंह मटौर इंटर कॉलेज तृतीय रहा। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हस्तिनापुर ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज नानू ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज जसौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल, प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी, नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार और निर्णायक मंडल के सदस्यों ने किया। निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रिचा राणा, प्रोफेसर दिशा दिनेश और हावर्ड प्लास्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य उपासना वर्मा शामिल रहीं। संचालन विद्योतमा मिश्रा और हर्षी गुप्ता ने किया। आयोजन में अभय दुबे, तजीम, विकास कश्यप, जयंत, रजनी, सर्वेश, मधु, दीपिका, शैली, अंशु, आराधना, शिल्पी, संध्या, प्रभा भारती अदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें