मेरठ। शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से पूजन प्रक्षाल शिविर लगाया गया। सौरभ जैन सराफ के संयोजन में 70 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। बच्चों ने 19वें तीर्थंकर मल्लिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया। सौरभ सराफ और गौरव जैन ने मल्लिनाथ भगवान के मोक्ष की जानकारी दी। उन्हें छह दिन में ज्ञान प्राप्त हुआ। देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन ने प्रक्षाल क्रियाएं कराईं। गौरव जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन, राहुल जैन ने पूजन विधि संपन्न कराई। प्रथम अभिषेक व शांतिधारा का सौभाग्य अतुल जैन, स्पर्श जैन एवं सार्थक जैन परिवार को मिला। ड्रॉ के माध्यम से आरव जैन को भाग्यशाली विजेता चुना गया। संयोगिता जैन ने उन्हें विशेष पुरस्कार दिया। ब्यूरो