फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर मिल ने किया 21 करोड़ का बकाया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहिउद्दीनपुर मिल ने किया 21 करोड़ का बकाया भुगतान
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड की मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल ने पेराई सत्र 2020-21 का 21 करोड़ रुपये गन्ना बकाया भुगतान कर दिया है। मिल पर अभी 52 करोड़ का बकाया चल रहा है। इसके अलावा किनौनी शुगर मिल पर किसानों का 276 करोड़ रुपये बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर मिल की ओर से 21 करोड़ भुगतान गन्ना समितियों को किसानों की एडवाइस सहित जारी कर दिया गया है। जनपद की दौराला, सकौती, मवाना और नंगलामल मिल ने संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान पहले ही कर दिया है। जिलाधिकारी ने बकाएदार मोहिउद्दीनपुर और किनौनी मिल के अध्याशियों को नोटिस जारी कर तत्काल शत-प्रतिशत भुगतान करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें