फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से पांच दिन तक बंद रहेगा मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ-हापुड़ रेल लाइन पर काम के चलते खरखौदा रेलवे फाटक मंगलवार से पांच दिनों तक बंद रहेगा। 19 अक्तूबर तक यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने के बाद मेरठ-हापुड़ रेल लाइन पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। पहले जुर्रानपुर रेलवे फाटक को तीन दिनों तक बंद रख कर बिजली बंबा बाईपास पर यातायात बंद रखा गया था। अब मेरठ-हापुड़ रेल लाइन पर खरखौदा में फाटक बंद रख कर पांच दिनों तक यहां रेल लाइन पर काम किया जाएगा। खरखौदा में रेल लाइन फाटक नंबर 47 सी को बंद रख क काम किया जाएगा। इस कारण मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
बुलंदशहर रेल पथ सीनियर सेक्शन प्रभारी के अनुसार रेल लाइन पर काम के कारण खरखौदा में फाटक संख्या 47 सी मंगलवार यानि आज सुबह सात बजे से लेकर 19 अक्तूबर की रात आठ बजे तक बंद रहेगा। इसी कारण मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर यातायात नहीं चलेगा। इस संंबंध में उन्होंने मेरठ के एसपी यातायात को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहिउ्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। इस मार्ग का यातायात भारी वाहनों को वाया मोदीनगर-हापुड़ से निकाला जाएगा। हल्के वाहनों को बिजली बंबा बाईपास से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें