मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के मेरठ प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग सात से 10 जून तक मुरादाबाद के कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. घनश्याम वत्स ने विभिन्न दायित्वों की घोषणा की। मेरठ महानगर के कार्यकर्ता मोहित तोमर को एबीवीपी का विभाग संयोजक नियुक्त किया गया। मेरठ विभाग के तहत मेरठ महानगर, मेरठ जिला व हापुड़ जिले का कार्यक्षेत्र आता है। मोहित तोमर ने बताया कि वे किठौर विधानसभा क्षेत्र के जिठौली गांव के निवासी है और सीसीएसयू में पत्रकारिता के छात्र हैं। वह पिछले कई वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। संवाद