फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों को सराहा

विज्ञापन
सरूरपुर। कृपाराम जनता इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्राएं। विद्यालय
विज्ञापन
सरूरपुर। कृपाराम जनता इंटर कॉलेज सरूरपुर खुर्द में सोमवार को विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने नवाचार और विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान अध्यापक अंकित, प्रिया खोखर, संघप्रिया सिंह एवं गणित अध्यापक राजीव कुमार, उपेश कुमार, मोहन कुमार व शिव कुमार ने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रमुख ने प्रदर्शनी में लगाए गए सभी विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में नई सोच और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही बच्चों को निरंतर मेहनत और लगन से शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें