फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति 6.0: महिलाओं-छात्रों को साइबर सुरक्षा

विज्ञापन
रामलीला में महिलाओं को जागरुक करती महिला पुलिस। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। मवाना में मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत महिलाओं, बालिकाओं व विद्यार्थियों को सुरक्षा, स्वावलंबन और डिजिटल जागरूकता के प्रति सशक्त किया जा रहा है। पुलिस ने रामलीला ग्राउंड में कार्यक्रम कर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व आपातकालीन सहायता के प्रति जागरूक किया, साथ ही 1090, 112, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे प्रमुख नंबरों के उपयोग बताए। महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में साइबर अपराध जागरूकता सेमिनार हुआ। पुलिस व साइबर सेल अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। एस ओ करमवीर सिंह, एस आई आरती गौड़, अंजलि सिंह व राजू शर्मा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी व सोशल मीडिया सुरक्षा पर चर्चा की। अध्यक्ष परवीन मित्तल और निदेशक मोहित यादव ने सतर्क रहने तथा तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया। मोहित यादव और संदीप कुमार ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें