फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी मुरादाबाद में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक किशोरी को सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक के संपर्क में आई। मंगलवार को किशोरी घर पर ताला लगाकर युवक के साथ चली गई थी। उन्होंने दौराला पुलिस से संपर्क साधा और युवक की आईडी के जरिए लोकेशन ट्रेस कराई। मुरादाबाद में लोकेशन मिलने पर उन्होंने वहां के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा और पांच घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। बताया कि किशोरी को नेपाल ले जाने की योजना थी। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना कि तहरीर मिलने के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी और किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें