दौराला। डेढ़ माह पहले एक नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया है। जानकारी हो कि दौराला कस्बा निवासी गौरव 20 नवंबर को कस्बे की नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया था। छात्रा के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छात्रा को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा के बयान कराए जाएंगे। वहीं आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।