बहसूमा। कस्बे के मोहल्ला बसी वार्ड-2 निवासी रविंदर (40) पुत्र मामराज दो दिन से लापता है। परिजनों ने उसकी रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के अनुसार रविंदर मानसिक रूप से कमजोर है। आशंका है कि वह निजी बस में बैठकर कहीं चला गया है। लापता रविंद्र के भाई कलीराम में थाने में शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उसकी तलाश में लगी है।