फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: झज्जर से लापता किशोरी बहसूमा में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। हरियाणा के झज्जर जिले से बुधवार को हुई लापता किशोरी बहसूमा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। बृहस्पतिवार को बहसूमा पुलिस ने झज्जर पुलिस को सूचना दी और उसके परिजनों को बुलाकर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के जनपद झज्जर के विकास नगर सेक्टर तीन निवासी किशोरी की माता रीना ने बताया कि बीते बुधवार को लापता किशोरी के पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया। इसी से नाराज होकर बेटी घर से चली गई। किशोरी के परिजनों ने झज्जर में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद किशोरी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें