जानीखुर्द। जानी पुलिस ने बृहस्पतिवार को जानी क्षेत्र के एक गांव से लापता 20 वर्षीय युवती पुलिस को मिल गई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती अपने घर से लापता हो गई थी। इसकी रिपोर्ट जानी थाने में उसके पिता ने दर्ज करवाई थी। पुलिस को घटना के छह घंटे बाद ही लापता युवती मेरठ-बागपत बाईपास से मिल गई।