मवाना। थाना पुलिस ने तीन जनवरी को मोहल्ला कल्याण सिंह से लापता युवती को गंगनहर के पास से तलाश कर लिया। इस संबंध में युवती के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुलिस ने बताया कि युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके दस्तावेज भी युवती ने दिखाए हैं। उसने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया। न्यायालय में 164 के बयान कराने के बाद युवती की उसकी मर्जी के अनुरूप पति के बडे भाई के साथ भेज दिया गया। संवाद