फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिसोला से गुमशुदा बच्चा नंगलामल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने गुमशुदा एक बच्चे को सकुशल खोजकर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। शुक्रवार देर रात मुंडाली थाना पुलिस गश्त कर रही थी। गांव नंगलामल में ग्रामीणों ने पुलिस टीम को एक लावारिस बच्चा सौंपा। बच्चा काफी डरा-सहमा हुआ था, जिसकी उम्र करीब सात वर्ष लग रही थी। घबराहट में वह अपना नाम, पता कुछ भी बताने में असमर्थ था। वह रास्ता भटककर गांव नंगलामल आ पहुंचा था। मुंडाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना प्रसारित करवाई। साथ ही व्हाट्स एप ग्रुप पर बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए पहचान करने की अपील की गई। कुछ समय में ही पुलिस की मेहनत रंग लाई और पुलिस ने बच्चे की पहचान जुबेर पुत्र मुस्लिम निवासी बड़ा सिसोला थाना जानी जनपद मेरठ के रूप में कर ली। पुलिस के अनुसार, जुबेर ने बताया कि वह आम से लदे ट्रक में बैठकर अपने मामा के घर जाने के लिए निकला था लेकिन रास्ता भटक गया। गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने मुंडाली पुलिस की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें