फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शरारती तत्वों ने जंपिंग झूले में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे के मोहल्ला बंजारान में शरारती तत्वों ने जंपिंग झूले में आग लगा दी। आग लगने से जंपिंग झूला जल गया, जिससे पीड़ित मजदूर को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मोहल्ला बंजारा निवासी पीड़ित गुलफाम ने बताया कि वह जंपिंग झूला चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार को गुलफाम ने अपना जंपिंग झूला खाली प्लॉट में लगा रखा था। झूले के माध्यम से होने वाली आमदनी से वह अपने परिवार की जरूरतें पूरी करता था। उसने झूला करीब 50 हजार रुपये का खरीदा था। झूले में आग लगने से परिवार के खर्चों को पूरा करने और रोजमर्रा की जरूरतें जुटाने को लेकर उसकी परेशानी बढ़ गई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें