फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बदमाशों ने बागवानों से मारपीट कर बाइक, मोबाइल व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। गांव नंगली किठौर में आम के बाग में शनिवार की रात को चार-पांच हथियारबंद बदमाश घुस आए। बदमाशों ने बाग में सो रहे बागवान पंकज और पप्पू के साथ मारपीट कर बाइक, आईफोन सहित दाे मोबाइल तथा 10 हजार रुपये लूट लिए और फरार हाे गए। पीडि़त ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नंगली किठौर निवासी पंकज पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि उनका गांव के बाहरी छोर पर आम का बाग है। शनिवार रात वह और उसका साथी पप्पू पुत्र छोटे बाग में सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे चार-पांच अज्ञात बदमाश आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाग में खड़ी बाइक, एक आईफोन समेत दो मोबाइल तथा 10 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने दूसरे बाग में जाकर वहां सो रहे व्यक्ति के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें