फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माइनर की सफाई का कार्य शुरू

विज्ञापन
दौराला - रजबहे की शुभारंभ करते
विज्ञापन
दौराला। सलावा स्थित रजबहे लेफ्ट माइनर के सफाई कार्य का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ दौराला ब्लाक प्रमुख शर्मिष्ठा भंडारी व उनके पति ऋषिपाल भंडारी ने किया। शर्मिष्ठा ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा हर वर्ष दीपावली से पहले गंग नहर में हरिद्वार से जलापूर्ति बंद कर इससे जुडे सभी रजबहों और माइनरों से सिल्ट की सफाई की जाती है। दो अक्तूबर की रात से ही हरिद्वार से गंग नहर में जलापूर्ति बंद कर दी गई थी। रजबहे सूखने के बाद मशीनों से सिल्ट सफाई का कार्य शुरू हुआ। दीपावली की रात गंग नहर में पानी छेाड़ दिया जाएगा। सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि रजबहा लेफ्ट की कुल लंबाई 33.346 किमी और रजबहा मेरठ की कुल लंबाई 9.453 किमी है। जिसकी सिल्ट सफाई का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें