फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर की धरा पर मुनि श्री का हुआ स्वागत

विज्ञापन
मुनियों के हस्तिनापुर की धरा पर मंगल प्रवेश में शामिल श्रद्धालु व मुनि श्री। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में मंगलवार को मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 चंद्रसागर महाराज का भव्य आगमन हुआ। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर गुरुकुल के बच्चों ने ढोल नगाड़ों व धर्म ध्वजा के साथ मुनि श्री का स्वागत किया। इस मंगल यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में मुनियों का मंगल प्रवेश कार्यक्रम हुआ। उसके बाद मिलन कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के भाव भूषण महाराज और निर्माण भूषण महाराज का मिलन प्रणम्य सागर और मुनि श्री चंद्रसागर से सम्पन्न हुआ। जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी हस्तिनापुर के पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया। कमेटी प्रबंधक मुकेश जैन ने बताया कि 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक गुरुवर के सानिध्य में नंदीश्वर महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें