मवाना। मवाना चीनी मिल ने 20 से 27 दिसंबर तक का 37.40 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान समितियों को भेज दिया है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल ने 27 दिसंबर तक किए गए गन्ना खरीद का 260.45 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। 6 जनवरी को पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक की एडवाइज के साथ 37.40 करोड़ रुपये का कुल गन्ना मूल्य भुगतान संबंधित समितियों को भेज दिया है। मिल इस वर्ष 6 जनवरी तक कुल 77.98 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है।