मेरठ। मेरठ और लखनऊ में पार्टी दिग्गजों से मिलने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली में सांसद अरुण गोविल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने उन्हें शुभकामनाएं देकर संगठन को सशक्त के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भाजपा के सिद्धांतों एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण को मजबूत करने की बात कही। इसके साथ ही आगामी राजनीतिक अभियानों में सफलता की कामना की। इसके बाद महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया। डॉ. वाजपेयी ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी। उन्हें संगठनात्मक कुशलता के साथ कार्य करने को कहा। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में मंथन किया गया। संवाद