फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली के तार ऊंचा कराने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। जैन समाज के लोग के जैन मंदिर के सामने लटक रहे तारों को ऊंचा कराने की मांग को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों से मिले। संयम जैन ने बताया कि जैन मंदिर के सामने बिजली के तार काफी दिनों से नीचे लटक रहे हैं। 10 अप्रैल को जयंती है। इसमें शोभायात्रा निकाली जाएगी। बृहस्पतिवार को इसके संबंध में अधिशासी अभियंता सतीश कुमार से मिले। अधिशासी अभियंता को अवगत कराया कि नीचे लटके बिजली के तारों के कारण शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान परेशानी होगी और हादसा होने का अंदेशा है। इन तारों को ऊंचा कराया जाए। अधिशासी अभियंता ने एसडीओ को बुलाकर तारों को ऊंचा कराने के आदेश तीन दिन पहले किए थे, लेकिन अभी तक तारों को ऊंचा नहीं कराया गया है। उन्होंने तारों को शीघ्र ऊंचा कराने की मांग विद्युत निगम के अधिकारियों से की है। उनके साथ हिमांशु जैन, मुदित जैन, नमन जैन आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें