दौराला। गांव भराला स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और पर्यटन विभाग मेरठ ने इसमें सहयोग दिया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि शिक्षा और आत्मविश्वास से बेटियां अपने सपने साकार कर सकती हैं। एक शिक्षित बेटी परिवार और पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है। कलाकारों ने लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्वच्छता अपनाने और महिलाओं को समान अवसर देने का संदेश भी दिया। इंचार्ज शशि कौशिक ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करना था। इसका लक्ष्य सामाजिक जागरूकता का संदेश आम लोगों तक पहुंचाना भी था।